Deoria News: निर्माणाधीन सड़कों पर डीएम मधुसूदन हुल्गी सख्त, समयसीमा में काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने भलुअनी-रुद्रपुर और देवरिया सदर ब्लॉक संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, चौड़ाई और तकनीकी मानकों की जांच कर समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Updated : 19 November 2026, 4:17 PM IST
google-preferred

Deoria: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भलुअनी-रुद्रपुर वाया पकड़ी मार्ग और देवरिया सदर ब्लॉक मुख्यालय संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति परखी। डीएम ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।

गोरखपुर में बच्चे की मौत पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हादसे से हम सब आहत, BJP पर बड़ा पलटवार

निरीक्षण के दौरान डीएम ने 16.70 किलोमीटर लंबे भलुअनी-रुद्रपुर वाया पकड़ी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। करीब 42.06 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। पांच जनवरी 2026 को स्वीकृत इस परियोजना का निर्माण 20 मार्च से शुरू हुआ था। इसे 19 जून 2027 तक पूरा किया जाना है। अब तक परियोजना की करीब 60 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है।

Deoria news

गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर तय होगी जवाबदेही (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

वहीं, देवरिया सदर ब्लॉक मुख्यालय से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ रोड तक 650 मीटर लंबे संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। करीब 5.80 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। चार फरवरी 2026 से शुरू हुए इस कार्य को तीन सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना था। विभागीय जानकारी के अनुसार परियोजना की भौतिक प्रगति 98 प्रतिशत है।

समरीन हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! जेल में मृत मिला आरोपी बॉयफ्रेंड, अब कैसे खुलेगा 24 साल की युवती की मौत का राज?

जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री, सड़क की निर्धारित चौड़ाई और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता या समयबद्धता को लेकर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  19 November 2026, 4:17 PM IST

Related News

Advertisement