समरीन हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट! जेल में मृत मिला आरोपी बॉयफ्रेंड, अब कैसे खुलेगा 24 साल की युवती की मौत का राज?

लखनऊ के चर्चित समरीन हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर हुई 24 वर्षीय समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव की जिला कारागार में मौत हो गई। उसका शव बैरक के बाथरूम में मिला। जानिए क्या है पूरा मामला

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 19 November 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले ने अब एक और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस बॉयफ्रेंड पर समरीन की हत्या का आरोप था, उसकी जेल के अंदर ही मौत हो गई। जिला कारागार के बाथरूम में उसका शव मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ने आखिर किन परिस्थितियों में अपनी जान दी और इस घटना के पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

लखनऊ जिला जेल में आरोपी की मौत से मचा हड़कंप

लखनऊ के चर्चित समरीन हत्याकांड में मुख्य आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव की गुरुवार को जेल के अंदर मौत हो गई। वह समरीन की संदिग्ध मौत के मामले में लखनऊ जिला कारागार में बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अवनीश का शव जेल की बैरक के बाथरूम में तौलिये के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। जैसे ही जेल में बंद एक आरोपी की आत्महत्या की खबर सामने आई, कारागार प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

लखनऊ में STF का बड़ा एक्शन! 50 हजार का इनामी गैंगस्टर बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार, 41 मुकदमों का है रिकॉर्ड

होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत

इस पूरे मामले की शुरुआत 14 अक्टूबर को हुई थी। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में 24 वर्षीय समरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि घटना वाले दिन समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव के साथ होटल में रुकी हुई थी।

घटना के बाद होटल से फरार हो गया था अवनीश

समरीन की मौत के बाद इस मामले में उसके बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल की भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। बताया गया कि घटना के तुरंत बाद अवनीश होटल से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले में अवनीश का नाम सामने आने के बाद पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस का दबाव बढ़ने के बीच घटना के दो दिन बाद अवनीश ने अदालत में सरेंडर कर दिया।

UP Lawyers Protest: लखनऊ में यूपी के वकीलों का बड़ा प्रदर्शन और विधानसभा घेराव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

जेल प्रशासन की जांच पर टिकी नजरें

इस घटना के बाद अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर जेल के अंदर बंद एक आरोपी की मौत कैसे हुई और घटना से पहले किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों की पूछताछ और जांच के बाद ही अवनीश की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Location :  Lucknow

Published :  19 November 2026, 1:45 PM IST

Related News

Advertisement