लखनऊ पुलिस पर हमला, गला दबाकर दरोगा को मारने की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।