देवरिया में दिव्यांगजनों का हल्लाबोल, 13 मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे, पुलिस पर गंभीर आरोप
देवरिया जिला मुख्यालय पर सोमवार को दिव्यांगजनों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांग पेंशन बढ़ाने, बिजली कनेक्शन और बिल में छूट समेत कई मांगें उठाईं। साथ ही महुआडीह थानाध्यक्ष पर दिव्यांग अजीत कुमार शाही से मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।