कौशांबी: कान्हा गौशाला निर्माण स्थल पर हालात देख भड़के जिलाधिकारी, ठेकेदार पर कार्रवाई के सख्त आदेश
कौशांबी के मंझनपुर में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला के निरीक्षण में जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। मौके पर केवल 8 मजदूर पाए गए, जिस पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।