हिंदी
अल्मोड़ा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी (Image Source: Google)
Almora: उत्तराखंड में पिछले माह न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियाों का सिलसिला थम ही नहीं पा रहा है। पिछले माह फरवरी से शुरू हुआ यह सिलसिला इस मार्च माह में भी जारी है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है। आज मंगलवार को अल्मोड़ा जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया।
बताया जाता है कि जिला न्यायालय अल्मोड़ा की आधिकारिक ई-मेल आईडी के स्पैम सेक्शन में एक अज्ञात स्रोत से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। जिसके बाद मामले की गंभीरता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने तत्काल प्रभाव से न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है। कारण कि इससे पूर्व भी धमकी भरा मेल प्राप्त हो चुका है। यही वजह है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है।
मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसियों पर लगी लाइनें, जानिए क्यों परेशान हैं लोग ?
न्यायालय के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली गई, जबकि न्यायालय भवन के कोर्ट रूम, रिकार्ड रूम, पार्किंग एरिया व सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई।
एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि न्यायालय परिसर की गरिमा एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने न्यायालय परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
एक वीडियो, एक सुसाइड नोट और तीन मौतें, नौतनवा के सनसनीखेज मामले में आया बड़ा अपडेट; पढ़ें पूरी खबर
गौरतलब है कि पिछले माह यानी फरवरी 2026 में उत्तराखंड के कई प्रमुख जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। इनमें नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, और उत्तरकाशी के कोर्ट शामिल हैं। हालांकि जांच में ये धमकियां फर्जी निकलीं, लेकिन इन्होंने कोर्ट परिसरों में हड़कंप मचा दिया था। धमकियों के बाद आनन-फानन में कोर्ट परिसरों को खाली करवाया गया था।
Location : Almora
Published : 10 March 2026, 4:44 PM IST