Almora Crime News: कबाड़ के वाहन में छुपाकर ले जा रहे थे 18 किलो गांजा, चले गए जेल
अल्मोड़ा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभिायान के तहत 18.350 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन को भी सीज किया है।