चंडीगढ़ में बम धमकी का मास्टरमाइंड कौन? गुजरात से युवक हिरासत में, पुलिस को मिली बड़ी लीड
चंडीगढ़ में स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों को लगातार मिल रही बम धमकियों के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। गुजरात से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि धमकी भरे ई-मेल भेजने में हैक किए गए अकाउंट का इस्तेमाल हुआ था।