हिंदी
वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी
वाराणसी: जनपद की बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी। इस खबर के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल फैल गया। आनन-फानन में कचहरी को खाली कराया गया है। साइबर सेल की ओर से ई-मेल की जांच की जा रही है।
सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव, गिरावट के बाद फिर लौटी चमक? जानें निवेशकों के लिए क्या है संकेत
पुलिस ने बताया कि जिला न्यायालय प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में कचहरी परिसर में विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को अवगत कराया।
धमकी की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।
पुलिस की साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है। ईमेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू की जांच की जा रही है।
Location : Varanasi
Published : 13 February 2026, 12:34 PM IST
Topics : bomb threat Court premises Varanasi Varanasi Court