हिंदी
सुलतानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर खूनी हमला (Img: Dynamite News)
Sultanpur: जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में सदर तहसील के नायब तहसीलदार और दो लेखपालों के साथ मारपीट की गई। हमले में घायल नायब तहसीलदार का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
Location : Sultanpur
Published : 3 November 2026, 3:16 PM IST