हिंदी
ट्विशा शर्मा (Image: Dynamite News)
Bhopal News: मॉडल और एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी त्विषा शर्मा के पिता खुश नहीं है। जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में त्विषा की मौत को आत्महत्या बताया है, लेकिन उनके पिता नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी की मौत को आत्महत्या बोलने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
त्विषा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि वह सीबीआई की चार्जशीट से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच एजेंसी ने मामले के कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया है। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया कि सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी से उन्हें निष्पक्ष और गहराई से जांच की उम्मीद थी, लेकिन चार्जशीट में जो कुछ लिखा। वह उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं।
त्विषा के पिता ने कहा कि सीबीआई ने अपनी जांच में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मुख्य आधार बनाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले को आत्महत्या मान लेना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि घटना से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी अभी और जांच की जरूरत है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
नवनिधि शर्मा ने कहा कि वह सीबीआई की चार्जशीट और जांच के निष्कर्षों को अदालत में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई लंबी हो सकती है, लेकिन वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने दोहराया कि त्विषा की मौत आत्महत्या नहीं थी और वह इस मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
त्विषा शर्मा की मौत का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। अब सीबीआई की चार्जशीट के बाद एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। जहां जांच एजेंसी इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं परिवार इसे हत्या का मामला मान रहा है। ऐसे में अब आगे की कानूनी कार्रवाई और अदालत की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Location : Bhopal News
Published : 26 August 2026, 5:29 PM IST
Topics : Bhopal NEWS CBI crime news MP Court Twisha Sharma Case