EPFO Investment Fraud: ईपीएफओ निवेश के नाम पर करोड़ों का घोटाला; रिलायंस केपिटल के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन; पढ़ें पूरी पड़ताल
CBI ने EPFO के 2,500 करोड़ निवेश से जुड़े मामले में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड, उसके पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि कथित फंड डायवर्जन और धोखाधड़ी के कारण EPFO को 1,816.22 करोड़ का नुकसान हुआ। मामले में आपराधिक साजिश और वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी गई है।