आज से शुरू होगा शादियों का सीजन, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी रौनक; बाजारों से लेकर मैरिज चहल-पहल हॉल तक रहेगी

आज दिल्ली NCR में शादियों का सीजन शुरु होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक 52 लाख शादियां होने जा रही है। ऐसे में कई जगहों पर लोगों की भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 20 November 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

New Delhi:आज से देशभर में शादी-विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है। करीब चार महीने के इंतजार के बाद एक बार फिर शहनाइयां गूंजेंगी और शादी समारोहों की रौनक देखने को मिलेगी। इस बार शादियों की बड़ी संख्या को देखते हुए बाजारों, मैरिज हॉल और होटलों में भी काफी चहल-पहल रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली-NCR में शादी समारोहों के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक बढ़ सकता है।

21 नवंबर से 15 दिसंबर तक लाखों शादियों का अनुमान

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुमान के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देशभर में करीब 52 लाख शादियां हो सकती हैं। इन शादियों से लगभग 7.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। इससे कपड़े, गहने, सजावट, खानपान और शादी से जुड़े दूसरे कारोबारों को भी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़े- खुखुंदू थाने के सामने ट्रैक्टर ने ली पांच साल के मासूम की जान

दिल्ली-NCR में भी हजारों जोड़े लेंगे सात फेरे

दिल्ली-NCR में भी इस शादी सीजन के दौरान करीब 5 लाख शादियां होने का अनुमान है। इनसे लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। राजधानी दिल्ली में ही शुक्रवार को हजारों जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में कई जगहों पर लोगों की भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है।

road traffic due to wedding season

शादी की वजह से सडडको पर रहेगा चक्का जाम(AI Generated img)

दिल्ली में कहां होती हैं सबसे ज्यादा शादियां?

दिल्ली में एक दिन में करीब 12 से 15 हजार शादियां बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल और होटलों में आयोजित होती हैं। वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद जैसे एनसीआर के शहरों में भी 6 हजार से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। राजधानी में करीब 10 से 12 हजार शादी समारोह गार्डन, कम्युनिटी हॉल और पार्कों में आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा 2 से 3 हजार शादियां फार्म हाउस में होती हैं। कई परिवार दिल्ली में डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन भी करते हैं।

ये भी पढ़े- देवरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले; विधानसभा चुनाव 2027 से पहले SP का बड़ा फैसला

चार महीने बाद फिर शुरू हुए शुभ विवाह

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान शादी-विवाह समेत कई शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते हैं। देवउठनी एकादशी को विवाह के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन शादी करने के लिए अलग से मुहूर्त निकलवाने की भी जरूरत नहीं होती।

Location :  New Delhi

Published :  20 November 2026, 9:16 AM IST

Advertisement