8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का Pay Scale होगा बड़ा फैक्टर, 4.59 लाख तक का एरियर, जानें पूरा हिसाब-किताब

सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों समेत नये ऐलानों का बेसब्री से इंतजार है। इस मामले में कुछ नये अपडेट सामने आ रहे हैं। मूल वेतन और 1.92 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 24 महीनों का कुल एरियर 4.59 लाख रुपये तक हो सकता है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 20 November 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय कर्मचारी काफी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को नए सिफारिशों और नियमों का इंतजार है। कर्मचारियों का यह इंतजार तब से शुरू हुआ है, जब से सरकार ने 8th Pay Commission का गठन किया था यानी 1 जनवरी 2026। अब जानकारी आ रही है कि 8th Pay Commission के चलते कर्मचारियों को एरियर और नई सैलरी मिलेगी।

हालांकि इसके अलावा कर्मचारियों को यह भी जानना जरूरी है कि 8th Pay Commission मिलने पर उनकी मासिक आय क्या होगी और उन्हें कितना एरियर मिलेगा। अगर आप भी इन दो सवालों को जानना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें।

इतना मिलेगा एरियर

यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान मूल वेतन 56,900 रुपये है और उस पर 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाता है, तो 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2027 तक की 24 महीने की अवधि के लिए कुल एरियर (बकाया राशि) लगभग 4.59 लाख रुपये हो सकता है। हालांकि, यह गणना अनुमानित आंकड़ों पर आधारित है।

8th Pay Commission: केंद्र के बाद राज्यों के कर्मचारियों की बारी? यूपी-बिहार में कब लागू होगा नया वेतन आयोग?

इस आधार पर निकाला गया हिसाब

इस गणना में 56,900 रुपये के मौजूदा मूल वेतन (बेसिक सैलरी) पर 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया है। इसके आधार पर नया मूल वेतन लगभग 1,09,200 होने का अनुमान है। यह गणना जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 तक, कुल 24 महीनों की अवधि के लिए है। कृपया ध्यान दें कि 1.92 का यह फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की मांगों पर आधारित एक अनुमान है।

8वां वेतन आयोग (Img- Pinterest)

24 महीने में कितना बन सकता है ग्रॉस एरियर?

दिए गए अनुमान के अनुसार, 24 महीने की अवधि के लिए कुल सकल बकाया राशि 4,59,840 रुपये है। इसमें पेंशन फंड के लिए 45,978 रुपये की अनुमानित कटौती शामिल है। इस प्रकार, कर्मचारी को देय अनुमानित शुद्ध राशि 4,13,862 रुपये है।

इस गणना में जनवरी से अक्टूबर 2026 तक की 10 महीने की अवधि के लिए 1,83,508 रुपये का बकाया, और नवंबर 2026 से दिसंबर 2027 तक की 14 महीने की अवधि के लिए 2,76,332 रुपये का अनुमानित बकाया शामिल है।

HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस को भी गणना में किया शामिल

यह गणना X श्रेणी के शहरों में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों पर आधारित है। इसमें 30 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ऐसे शहरों के लिए लागू उच्च ट्रांसपोर्ट अलाउंस दरें शामिल हैं। इस अनुमान के लिए HRA को 17,070 रुपये और ट्रांसपोर्ट अलाउंस को 5,760 रुपये तय किया गया है।

8th Pay Commission: सैलरी का नया गणित, केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलेगा फायदा

इन पैमानों के आधार पर 7वें वेतन आयोग के तहत कुल वेतन (ग्रॉस सैलरी) 1,13,870 रुपये बनता है, जबकि 8वें वेतन आयोग के तहत अनुमानित कुल वेतन 1,32,030 रुपये होने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  20 November 2026, 3:26 PM IST

Advertisement