हिंदी
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पर भी पड़ सकता है। (image : aiकर्मचारियों को अभी किन सवालों के जवाब का इंतजार (image : ai generated) generated)
New delhi: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें इन दिनों 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। हर कर्मचारी यह जानना चाहता है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद उसकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, और हर महीने खाते में कितने रुपये ज्यादा आएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर नई बेसिक सैलरी तय किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी किसी अंतिम फिटमेंट फैक्टर या वेतन वृद्धि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसी दौरान अगर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी का अनुमान लगाया जाए तो कर्मचारियों को अपनी संभावित कमाई का अंदाजा मिल सकता है। खास बात यह है कि इसका फायदा केवल ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पेंशनर्स के लिए भी यह आवश्यक हो सकता है।
आमतौर पर वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के जरिए मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नई बेसिक सैलरी का अनुमान लगाया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.08 माना जाए तो उसकी नई बेसिक सैलरी 41,600 रुपये हो सकती है। इसी तरह 30,000 रुपये की बेसिक सैलरी 62,400 रुपये और 50,000 रुपये की बेसिक सैलरी 1,04,000 रुपये हो सकती है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि 2.08 का फिटमेंट फैक्टर केवल उदाहरण के लिए लिया गया है। सरकार या 8वें वेतन आयोग ने इसे आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है। इसी तरह नई बेसिक सैलरी और हाथ में आने वाली कुल सैलरी अलग-अलग होती हैं। वास्तविक वेतन में भत्तों और अन्य कटौतियों का भी असर पड़ता है।
फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है, जिसके आधार पर पुराने वेतन को नए वेतन ढांचे में बदला जाता है। 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। इसके तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दी गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठन 2.5 से 3 या उससे अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ये कर्मचारी संगठनों और विभिन्न पक्षों की मांगें हैं, अंतिम फैसला आयोग की सिफारिश या सरकार का हाथ में है।
अगर भविष्य में 2.5 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो 20,000 रुपये की मौजूदा बेसिक सैलरी का गणित 50,000 रुपये होगा। वहीं 3 के फैक्टर पर यही रकम 60,000 रुपये तक पहुंच सकती है। इससे साफ है कि फिटमेंट फैक्टर में थोड़ा सा बदलाव भी नई बेसिक सैलरी के आंकड़े को काफी प्रभावित कर सकता है।
Location : New Delhi
Published : 17 November 2026, 3:57 PM IST
Topics : 8th Pay Commission 8th pay commission latest news central government employees fitment factor Pension Hike