Gas Cylinder Blast: छठ की खुशियों के बीच घर में ब्लास्ट, 3 मासूमों समेत 8 लोग भीषण आग की चपेट में

पटना के खैराटाली गांव में छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण घर में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। सभी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, तीन महिलाओं की हालत नाजुक है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 November 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सुनने को मिला है, जिसने सभी की रूह कंपा दी। बता दें कि बीते रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। हालांकि इस हादसे की खबर अब सामने आई है। छठ महापर्व के दिन एक पूरा परिवार पूजा का प्रसाद बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते घर में भीषण आग लग गई।

इस आग की चपेट में पूरा परिवार आ गया और छठ की खुशी मातम में बदल गई। हादसे में तीन मासूम समेत 8 लोग झुलस गए और तीन महिलाओं की हालत अभी भी गंभीर है। बता दें कि हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल रूप से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कब और कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार 15 नवंबर की रात को हुआ था। जिसकी जानकारी मीडिया को अब मिली है। रात के समय पूरा परिवार छठ का प्रसाद बना रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। जिसके चलते पूरे घर में आग की लपटें फैल गई। परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में पूरे परिवार को ले लिया। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाए जा रहे 6 गोवंशों को कराया मुक्त

आग को देखते ही घर के सदस्यों ने उस पर काबू पाने की कोशिश की, पर वह सब असफल रहे। जिसके चलते पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। सदस्यों की चीख-पुकार से आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी और परिवार को बचाने का कार्य किया। जिसके बाद लोगों ने घायल सदस्यों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

परसा बाजार थाना (Img- X)

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची टीम

सूचना मिलने के बाद परसा बाजार थाने की पुलिस रात के करीब 12 बजे घटना स्थल पहुंची और अपने कार्य में जुट गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी आठ घायलों को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) ले जाया गया। इनमें से तीन महिलाओं की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

छठ पूजा के बाद रेलवे का बड़ा तोहफा, गुजरात से बिहार और यूपी तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आग की चपेट में आए आठ लोगों के नाम

परसा बाजार की स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मेनका रानी के अनुसार, गैस लीक होने के कारण लगी आग में आठ लोग झुलस गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र एक, आठ और दस साल है।

वहीं बाकि सदस्यों की पहचान रूबी देवी (43), रेशमी देवी (40), सीमा देवी (35), सूरज कुमार केसरी (38), मनीष केसरी (32), गुड़िया रानी (1), प्रियांशु कुमार (8) और प्रियांशु कुमार (10) के रूप में हुई है।

Location :  Patna

Published :  17 November 2026, 3:50 PM IST

Advertisement