महराजगंज में खाद तस्करी पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, दो के खिलाफ केस, 16 बोरी खाद बरामद

महराजगंज के ठूठीबारी में पुलिस छापेमारी के दौरान दो गोदामों से 13 बोरी डीएपी और 3 बोरी यूरिया बरामद हुई। वैध कागजात न मिलने पर कृषि अधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Updated : 20 November 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जिले में अनुदानित खाद की कथित तस्करी और अवैध भंडारण के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में दो अलग-अलग गोदामों से 16 बोरी खाद बरामद होने के मामले में दो कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से खाद के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरा मामला 12 नवंबर 2026 का है। ठूठीबारी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राधा कुमारी इंटर कॉलेज के सामने स्थित दुकानों के कटरे में छापेमारी की। यहां भरवलिया टोला निवासी यूनुस अली के गोदाम से एक बोरी भारत डीएपी और तीन बोरी भारत यूरिया बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने ठूठीबारी के मरचहवा रोड निवासी तबारक अली के गोदाम में छापेमारी की, जहां से 12 बोरी डीएपी बरामद की गई। इस तरह दोनों गोदामों से कुल 13 बोरी डीएपी और तीन बोरी यूरिया यानी 16 बोरी उर्वरक बरामद हुआ।

Budaun Road Accident: बदायूं में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके कारोबारी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान संबंधित लोग खाद की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध अभिलेख अथवा उर्वरक पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद बरामद खाद को पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवा दिया गया। मामले की जानकारी कृषि विभाग को दी गई।

Agriculture Department against fertilizer smuggling in Maharajganj

दो कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई (सोर्स-Pinterest)

जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा

जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 19 नवंबर 2026 को पत्रांक 747/4-कृषि/एफसीओ/उर्वरक/2026-27 के माध्यम से ठूठीबारी थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर दोनों कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। विभाग की ओर से आशंका जताई गई कि बिना वैध अभिलेखों के खाद का भंडारण और अवैध परिसंचलन किया जा रहा था। ठूठीबारी क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से सटा होने के कारण यहां पहले भी खाद तस्करी से जुड़ी शिकायतें मिलती रही हैं।

Maharajganj: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का कल निचलौल में धमाल, समाजवादी PDA जनचौपाल में बिखेरेंगे जलवा

इन दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

  • यूनुस अली पुत्र सूजायत अली, निवासी भरवलिया टोला, ठूठीबारी।
  • तबारक अली पुत्र अमीन अली, निवासी मरचहवा रोड, ठूठीबारी।

दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

अब जांच में खुलेगा खाद के कारोबार का राज

कृषि विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब जांच में यह पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि बरामद खाद कहां से लाई गई थी, इसे किस उद्देश्य से गोदाम में रखा गया था और कहीं इसके पीछे सीमा पार तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। फिलहाल दो कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।

Location :  Maharajganj

Published :  20 November 2026, 3:15 PM IST

Related News

Advertisement