Budaun Road Accident: बदायूं में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सवार दो युवक घायल, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में लगातार सड़क हादसे का सिलसिला जारी है। आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। जहां इसी कड़ी में एक और सड़क हादसे का मामला जुड़ा गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में लगातार सड़क हादसे का सिलसिला जारी है। आए दिन सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं। जहां इसी कड़ी में एक और सड़क हादसे का मामला जुड़ा गया है। हाल ही की एक घटना में शुक्रवार को बिल्सी-बिसौली रोड पर गिरधरपुर मोड़ के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

यह है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, जरावण गांव का रहने वाला सुदेश अपनी मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए बिल्सी जा रहा था। उसी गांव का राकेश भी उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार था। सुदेश की मां ने जानकारी दी कि गिरधरपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई।

Budaun Road Accident

बदायूं में तेज रफ्तार ट्रक का कहर (Img: AI)

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

घटना के तुरंत बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की और फिप दोनों यलों को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  भेजा गया। घायलों की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर बदायूं के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

‘My Life, My Rule’ बोल लड़की ने किया अपनी पसंद से निकाह, घर में रोक भाई बना रहे तलाक का दबाव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मैके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की जानकारी जुटा रही है और जांच कर रही है।

सड़क किनारे पड़े नुकीले बोल्ट ने बढ़ाई चालकों की चिंता, मिर्जापुर में लापरवाही की हदें पार; आखिर कब जागेगा प्रशासन?

 बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस इलाके में पहले भी सड़क हादसे के मामले सामने आ चुके हैं। 

Location :  Budaun

Published :  20 November 2026, 2:44 PM IST

Advertisement