Mirzapur: कुर्सी के रोब में हदें पार? कृषि विभाग के कर्मियों ने खोला मोर्चा, अफसर की प्रताड़ना के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी
मिर्जापुर कृषि विभाग में कर्मचारियों ने संयुक्त कृषि निदेशक पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और मनमानी के आरोप लगाते हुए सामूहिक शिकायत भेजी है। अधिकारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है। अब पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होगी या नहीं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।