रायबरेली में हार्ट मरीज को जमीन पर लिटाकर इलाज का वीडियो वायरल
रायबरेली जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्ट के मरीज दयाराम, निवासी भीतरगांव थाना गुरबक्शगंज, को फर्श पर लिटाकर इलाज करते हुए देखा जा सकता है।