छप्पर के नीचे सोने गए बुजुर्ग, चारपाई पर मिली लाश! आखिर कैसे हुई मौत? परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मौरहा गांव में 60 वर्षीय हरिलाल वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रात में घर के बाहर छप्पर के नीचे सोए थे। सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 November 2026, 4:38 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। गुरुवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह चारपाई पर सोने गए 60 वर्षीय हरिलाल वर्मा शुक्रवार सुबह मृत मिले। परिवार के लोग जब उन्हें जगाने पहुंचे तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

छप्पर के नीचे रोज की तरह सोने गए थे हरिलाल

मामला प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मौरहा गांव का है। यहां रहने वाले हरिलाल वर्मा (60) पुत्र बाबूलाल वर्मा गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सोने चले गए थे। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह अपनी चारपाई पर सो रहे थे। परिवार के लोगों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि अगली सुबह उनके साथ ऐसी घटना हो जाएगी।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि हंसते-खेलते युवक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम? प्रतापगढ़ में 23 वर्षीय युवक की मौत से कोहराम

चारपाई पर शव देखकर परिवार में मचा कोहराम

वृद्ध को मृत अवस्था में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

प्रतापगढ़: हाईवे पर अचानक पलटा ईंधन से भरा टैंकर, जरा सी चिंगारी मचा सकती थी तबाही; बाल-बाल बचा ड्राइवर

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंतू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद परिजनों तथा ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Location :  Pratapgarh

Published :  20 November 2026, 4:38 PM IST

Advertisement