मामूली विवाद में चाकू लेकर टूट पड़े नशे में धुत युवक, सब्जी दुकानदार का कान काटकर किया अलग; तीन पर केस
प्रतापगढ़ के पल्टन बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार रात मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में तीन युवकों ने सब्जी की दुकान पर बैठे मोहम्मद फैसल उर्फ अमन पर हमला किया, जिसमें उनका कान कट गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।