मामी को बनाना चाहता था दूसरी दुल्हन और घरवाली को करना चाहता था बाहर, नहीं हुई मुराद पूरी तो…पढ़ें अमरोहा का सनसनीखेज मामला

अमरोहा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने कैंची से मार डाला। पति का प्रेम-प्रसंग अपनी मामी से चल रहा था और पत्नी के विरोध के चलते उसने यह दर्दनाक कदम उठाया। आरोपी नफीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 March 2026, 5:37 PM IST
google-preferred

Amroha: यूपी के अमरोहा जिले के आलमपुर गांव में एक परिवार की जिंदगी अचानक ही हाहाकार में बदल गई। 15 साल पहले बदायूं जिले के उगैती निवासी नजमा के साथ विवाह करने वाले नफीस ने बीती रात अपने बच्चों के सामने पत्नी नजमा की कैंची से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का कारण था नफीस का प्रेम-प्रसंग अपनी ही मामी के साथ और पत्नी से तलाक।

नफीस का प्रेम-प्रसंग

नफीस और नजमा चार साल पहले अमरोहा से संभल आ गए थे और हयात नगर के सरायतरीन में किराए के मकान में रहने लगे थे। नफीस ने घर के पास ही मेडिकल स्टोर खोली थी। लेकिन पिछले दो सालों से उसका प्रेम-प्रसंग अपनी मामी से चल रहा था। नजमा इस रिश्ते के खिलाफ थी और पति के मामी से विवाह पर रोक लगाना चाहती थी। इस विरोध के चलते दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहा।

Follow-Up: महराजगंज में ओम प्रकाश राजभर की रैली में काला झंडा, जानें किस नेता ने और क्यों किया विरोध?

बच्चों के सामने हुई हत्या

बीती रविवार रात करीब 11 बजे नफीस अपनी पत्नी के घर पहुंचा और विवाद बढ़ गया। उसी दौरान उसने अपनी चार बच्चों की आंखों के सामने नजमा की कैंची से हत्या कर दी। इसके बाद नफीस ने खुद भी कैंची से आत्मघात करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की तुरंत हस्तक्षेप से वह बच गया।

Video: महराजगंज में ओम प्रकाश राजभर को क्यों दिखाए काले झंडे? जानें इस वीडियो में हकीकत

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सदर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि नफीस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की प्रेमिका मामी से भी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Location : 
  • Amroha

Published : 
  • 16 March 2026, 5:37 PM IST

Advertisement