आखिर ऐसा क्या हुआ कि हंसते-खेलते युवक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम? प्रतापगढ़ में 23 वर्षीय युवक की मौत से कोहराम

प्रतापगढ़ में सोमवार को सई नदी के कादीपुर पुल पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने आसपास मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। एक युवक अचानक नदी में जा गिरा। मौके पर मौजूद युवाओं ने उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगाई और बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 November 2026, 6:45 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: प्रतापगढ़ नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक युवक ने कादीपुर पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख आस-पास मौजूद लोग तुरंत नदी में उतरे और उसे बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से उसका परिवार गहरे सदमे और दुख में है।

नदी में कूदने से पहले पुल पर ही अपना छोड़ दिया स्कूटर

रिपोर्ट्स के अनुसार, करणपुर निवासी 23 वर्षीय नितेश कुमार को अपने स्कूटर से सई नदी पर बने कादीपुर पुल पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने अपना स्कूटर पुल पर ही छोड़ दिया और अचानक नदी के तेज बहाव में कूद गया।

Pratapgarh News: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की

उसे कूदते देख वहां मौजूद दो-तीन लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद वे नितेश को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहे। उस समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी और वह बेहोश था। स्थानीय लोग तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Pratapgarh: सड़क हादसे में युवा पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत, परिजनों में कोहराम

मामले की जांच कर रही पुलिस

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location :  Pratapgarh

Published :  16 November 2026, 6:45 PM IST

Related News

Advertisement