Kasganj News: गंजडुंडवारा पालिका में फिर छिड़ा विवाद, अध्यक्ष को बताया अपराधी किस्म का व्यक्ति; अनशन की चेतावनी

कासगंज की गंजडुंडवारा नगर पालिका में बोर्ड बैठक को लेकर अध्यक्ष और सभासदों के बीच विवाद गहरा गया है। सभासदों ने धारा 86(2) के तहत दिए गए अधियाचन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएम प्रणय सिंह से जांच की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 November 2026, 5:06 PM IST
google-preferred

Kasganj: कासगंज की गंजडुंडवारा नगर पालिका में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस बार मामला बोर्ड बैठक बुलाने और उसके एजेंडे को लेकर गरमा गया है। सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष ने नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86(2) के तहत दिए गए उनके अधियाचन को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सभासदों ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।

धारा 86(2) के अधियाचन की अनदेखी का आरोप

सभासदों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में पूरे विवाद की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 से बताई गई है। सभासदों का कहना है कि इस दिन उन्होंने नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 86(2) के तहत बोर्ड बैठक बुलाने के लिए विधिवत अधियाचन दिया था। उनका आरोप है कि नियमानुसार अधियाचन दिए जाने के बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हाथरस पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 इंस्पेक्टरों का तबादला; अलीगढ़, एटा और कासगंज भेजे गए

12 नवंबर को जारी हुआ बोर्ड बैठक का एजेंडा

शिकायती पत्र के मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से 12 नवंबर 2026 को बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी किया गया। यह एजेंडा सभासदों को 13 नवंबर को उपलब्ध कराया गया। इसी बात को लेकर सभासदों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब 14 अक्टूबर को धारा 86(2) के तहत बोर्ड बैठक बुलाने के लिए अधियाचन दिया जा चुका था और उस पर कार्रवाई लंबित थी, तो अध्यक्ष ने अलग से बैठक का एजेंडा किस आधार पर जारी कर दिया?

Kasganj News

गंजडुंडवारा पालिका में फिर छिड़ा विवाद (IMG: Dynamite News)

पालिका अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। पत्र में अध्यक्ष को अपराधी किस्म का व्यक्ति बताते हुए आरोप लगाया गया है कि वह विधिक प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमाने ढंग से काम करने की प्रवृत्ति रखते हैं। हालांकि, ये सभी आरोप सभासदों की ओर से लगाए गए हैं।

कर्ज, नाकामियां और फिर पत्नी की संदिग्‍ध मौत: कासगंज रेलवे ट्रैक पर मिली रमादेवी की लाश से पति पर उठे गंभीर सवाल

इन सभासदों ने सौंपा शिकायती पत्र

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र पर रेखा गुप्ता, जफर अफरोज हुसैन, शहाना, कृष्ण कुमार सिंह, लुबना शाहीन, मुशीर अहमद, अनिल कुमार वर्मा, आले इमरान और मुदस्सिर समेत अन्य सभासदों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। सभासदों ने पत्र में साफ कहा है कि उनके अधियाचन को नियमानुसार अमल में लाया जाए।

डीएम से सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग

सभासदों ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि धारा 86(2) के तहत 14 अक्टूबर को दिए गए अधियाचन का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सक्षम अधिकारी से कराने और यदि जांच में कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र के साथ सभासदों ने संबंधित पत्रावली और नगर पालिका अधिनियम की धारा 86(2) की छायाप्रति भी संलग्न की है।

Location :  Kasganj

Published :  16 November 2026, 5:06 PM IST

Related News

Advertisement