कासगंज में सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 4 घायल
उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार दोपहर सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा शहर के चांडी चौराहे के पास हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।