रोटी कमाने गया बेटा लौटकर नहीं आया: बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय चौकीदार की मौत

बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर काम कर रहे एक युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आखिर पूरा मामला क्या है, जानिए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 November 2026, 5:26 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बदायूं-चंदौसी रोड पर मुड़िया धुरेकी के पास एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह युवक 'पुनीत कोल्ड स्टोरेज' में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

बताया जा रहा है कि खाना खाकर कोल्ड स्टोरेज लौटते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से उसका परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोल्ड स्टोरेज के सामने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान रामपाल सिंह के बेटे दुर्वेश के रूप में हुई है। वह बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैंजनी गांव का रहने वाला था। दुर्वेश मुड़िया धुरेकी (फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र) में स्थित पुनीत कोल्ड स्टोरेज में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और वहीं परिसर में रहता भी था।

Budaun News: शेखूपुर चीनी मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ, किसानों को किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दुर्वेश सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर खाना खाकर कोल्ड स्टोरेज लौट रहा था। बदायूं-चंदौसी रोड पर, कोल्ड स्टोरेज के ठीक सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई।

Budaun Accident: डिलीवरी देने निकले युवक की सड़क पर उजड़ी दुनिया, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मौत की खबर सुनकर परिवार सदमे में

हादसे की खबर मिलते ही दुर्वेश के परिजन गहरे दुख और सदमे में डूब गए। पूरा परिवार इस समय सदमे की स्थिति में है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Budaun

Published :  16 November 2026, 5:26 PM IST

Advertisement