महराजगंज: आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के बरामदे में मिला रेलवे कर्मी का शव, इलाके में सनसनी

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के पीछे स्थित बरामदे में 42 वर्षीय रेलवे कर्मी का शव गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Updated : 16 November 2026, 2:22 PM IST
google-preferred

Maharajganj: फरेंदा क्षेत्र के नगर पंचायत आनंदनगर के अटल नगर निवासी 42 वर्षीय रेलवे कर्मी का शव सोमवार को आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के बरामदे में गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही रेलवे परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान भद्रसेन गिरी पुत्र लालचंद गिरी के रूप में हुई है। वह रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे।

सीतापुर में रफ्तार का कहर: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार,आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के पीछे स्थित बरामदे में भद्रसेन गिरी का शव गमछे के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया,रेलवे कर्मचारियों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद रेलवे परिसर और आसपास के मोहल्लों से लोग मौके पर पहुंचने लगे। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

Maharajganj Body found railway employee

रेलवे विश्रामालय में मिला शव, पहुंचे स्थानीय लोग (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

सूचना मिलने पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की। रेलवे विश्रामालय के बरामदे में शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Gorakhpur Crime: मामूली विवाद का ऐसा हुआ अंजाम, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, पत्नी भी घायल

मृतक भद्रसेन गिरी रेलवे में माली के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  16 November 2026, 2:22 PM IST

Related News

Advertisement