हिंदी
चुनाव से पहले महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Img- Dynamite News)
Maharajganj: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है। चुनावी तैयारियों के बीच महराजगंज जनपद के विकास विभाग में भी बड़ा बदलाव सामने आया है। जिले में तैनात चार खंड विकास अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है, जबकि एक अन्य बीडीओ सेवानिवृत्त होंगी। इस बदलाव के बाद जिले के पांच विकास खंडों से जुड़े प्रशासनिक समीकरण बदलने जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, परतावल ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला को बलिया जनपद स्थानांतरित किया गया है। वहीं नौतनवा ब्लॉक के बीडीओ अमित मिश्रा को देवरिया जनपद भेजा गया है।
इसी क्रम में मिठौरा ब्लॉक की जिम्मेदारी संभाल रहे खंड विकास अधिकारी राहुल सागर को लखीमपुर खीरी जनपद में नई तैनाती मिली है। जबकि सिसवा ब्लॉक के बीडीओ अर्जुन प्रसाद चौधरी को अंबेडकर नगर जनपद स्थानांतरित किया गया है।
तबादलों के अलावा धानी ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी माधुरी सेवानिवृत्त होंगी। इस तरह महराजगंज के विकास विभाग में पांच बीडीओ से संबंधित बदलाव सामने आया है, जिसमें चार अधिकारियों का गैर जनपद तबादला और एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति शामिल है।
Location : Maharajganj
Published : 16 November 2026, 9:35 AM IST