देश में बड़ा नौकरशाही फेरबदल: AGMUT कैडर में 49 अफसरों का तबादला, दिल्ली से लेकर लद्दाख तक बदली जिम्मेदारियां
केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर में बड़ा नौकरशाही फेरबदल करते हुए 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में नई पोस्टिंग की गई है।