देश में बड़ा नौकरशाही फेरबदल: AGMUT कैडर में 49 अफसरों का तबादला, दिल्ली से लेकर लद्दाख तक बदली जिम्मेदारियां

केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर में बड़ा नौकरशाही फेरबदल करते हुए 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में नई पोस्टिंग की गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 5 January 2026, 10:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्र सरकार ने AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में एक बड़े स्तर पर नौकरशाही फेरबदल करते हुए 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैंगृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगेइस फैसले को केंद्र शासित प्रदेशों और सीमावर्ती इलाकों में प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर खास फोकस

इस व्यापक फेरबदल में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विशेष प्राथमिकता दी गई हैकई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है, जबकि अनेक अफसरों को दिल्ली में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैंइसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार जैसे क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं

महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 उपनिरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  1. अश्वनी कुमार (1992): दिल्ली से जम्मू एवं कश्मीर भेजे गए
  2. संजीव खिरवार (1994): लद्दाख से दिल्ली भेजे गए
  3. संतोष डी वैद्य (1998): जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली भेजे गए
  4. पद्मा जयसवाल (2003): पुडुचेरी से दिल्ली भेजे गए
  5. शूरबीर सिंह (2004): दिल्ली से लद्दाख भेजे गए
  6. आर ऐलिस वाज़ (2005): दिल्ली से जम्मू और कश्मीर भेजे गए
  7. यशपाल गर्ग (2008): अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजे गए
  8. संजीव आहूजा (2008): गोवा से दिल्ली भेजे गए
  9. नीरज कुमार (2010): जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली भेजे गए
  10. सैयद आबिद रशीद शाह (2012): जम्मू एवं कश्मीर से चंडीगढ़ भेजे गए
  11. सत्येन्द्र सिंह दुरसावत (2012): अंडमान और निकोबार से दिल्ली भेजे गए
  12. अमन गुप्ता (2013): अंडमान और निकोबार से दिल्ली भेजे गए
  13. राहुल सिंह (2013): लक्षद्वीप से दिल्ली भेजे गए
  14. अंजलि सहरावत (2013): दिल्ली से जम्मू और कश्मीर भेजी गईं
  15. हेमंत कुमार (2013): दिल्ली से अंडमान और निकोबार भेजे गए
  16. रवि दाधीच (2014): दिल्ली से मिजोरम भेजे गए
  17. किन्नी सिंह (2014): दिल्ली से पुडुचेरी भेजे गए
  18. सागर डी दत्तात्रेय (2014): जम्मू और कश्मीर के लिए डीएनएच और डीडी भेजे गए
  19. अर्जुन शर्मा (2015): अंडमान और निकोबार से दिल्ली भेजे गए
  20. वंदना राव (2015): दिल्ली से अंडमान और निकोबार भेजी गईं
  21. बसीर उल हक चौधरी (2015): जम्मू और कश्मीर से लद्दाख भेजे गए
  22. माइकल एम. डिसूजा (2015): लद्दाख से गोवा भेजे गए
  23. आकृति सागर (2016): अरुणाचल प्रदेश से जम्मू और कश्मीर भेजी गईं
  24. कुमार अभिषेक (2016): दिल्ली से जम्मू और कश्मीर भेजे गए
  25. सलोनी राय (2016): जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली भेजी गईं
  26. निखिल यू डेसाई (2016): डीएनएच एंड डीडी टू गोवा भेजे गए
  27. अंकिता मिश्रा (2018): गोवा से अरुणाचल प्रदेश भेजी गईं
  28. हरि कल्लिक्कट (2018): चंडीगढ़ से दिल्ली भेजे गए
  29. विशाखा यादव (2020): अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजी गईं
  30. अज़हरुद्दीन ज़हीरुद्दीन क़ाज़ी (2020): अंडमान और निकोबार से दिल्ली भेजे गए
  31. चीमला शिव गोपाल रेड्डी (2020): मिजोरम से दिल्ली भेजे गए

केंद्रीय ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: रविन्द्र अग्रवाल CMD FCI नियुक्त; आशुतोष अग्निहोत्री अतिरिक्त सचिव, पर्यावरण; देखें सूची

आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

  1. अजीत कुमार सिंगला (2004): पुडुचेरी से दिल्ली भेजे गए
  2. मंगेश कश्यप (2009): दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजे गए
  3. राजीव रंजन सिंह (2010): दिल्ली से चंडीगढ़ भेजे गए
  4. प्रशांत प्रिया गौतम (2013): दिल्ली से जम्मू और कश्मीर भेजे गए
  5. आर पी मीना (2013): अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजे गए
  6. राहुल अलवाल (2014): मिजोरम से दिल्ली भेजे गए
  7. एस एम प्रभुदेसाई (2014): अरुणाचल प्रदेश से गोवा भेजे गए
  8. राजिंदर कुमार गुप्ता (2014): जम्मू और कश्मीर से पुदुचेरी भेजे गए
  9. शोभित डी सक्सेना (2015): जम्मू-कश्मीर से दिल्ली भेजे गए
  10. निहारिका भट्ट (2015): अंडमान और निकोबार से दिल्ली भेजी गईं
  11. सुधांशु धामा (2016): अरुणाचल प्रदेश से जम्मू और कश्मीर भेजे गए
  12. संध्या स्वामी (2016): दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजी गईं
  13. सचिन कुमार सिंघल (2017): अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजे गए
  14. अक्षत कौशल (2018): गोवा से अरुणाचल प्रदेश भेजे गए
  15. श्रुति अरोड़ा (2018): लद्दाख से गोवा भेजी गईं
  16. अचिन गर्ग (2019): दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजे गए
  17. सनी गुप्ता (2020): अंडमान और निकोबार से जम्मू और कश्मीर भेजे गए
  18. ईशा सिंह (2021): पुडुचेरी से दिल्ली भेजी गईं

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 January 2026, 10:18 AM IST

Advertisement
Advertisement