बिहार में IAS अधिकारियों का व्यापक ट्रांसफर, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास समेत कई विभागों में बदलाव
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। नगर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभागों में अहम बदलाव किए गए हैं।