डाकघर में भरोसे का कत्ल, एजेंट और डाक कर्मचारियों की मिलीभगत, खाताधारकों की रकम को ऐसे लगाया चूना

कानपुर के घाटमपुर उपडाकघर में एजेंट और कर्मचारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। फर्जी पासबुक, नकली हस्ताक्षर और मुहर के जरिए खाताधारकों को भरोसे में रखा गया। मामले में दो डाक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 November 2026, 12:52 AM IST
google-preferred

Kanpur: घाटमपुर उपडाकघर में खाताधारकों की जमा रकम के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डाकघर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में अब तक करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। मामले में अब तक 21 पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर घोटाले की रकम का दायरा बढ़ सकता है। डाक विभाग की टीम व एसआईटी टीमें लगातार जांच कर रही है।

क्या है मामला

दरअसल, घाटमपुर उपडाकघर में एजेंट शैलेंद्र पांडेय व परिवार पर लोगों को नई-नई लाभान्वित स्कीमें बताकर उनसे रुपये डाकघर में जमा करवाएं, डाकघर के दो कर्मचारियों की मिलीभगत से यूजर आईडी से सत्यापन कराया गया। यही नहीं सत्यापन के बाद ग्राहकों को फर्जी हस्ताक्षर-मुहर वाली पासबुक पकड़ा दी गई।

किसी ने कराई एफडी, किसी ने ली मंथली स्कीम

एजेंट के विश्वास में आकर लोगों ने कई लाभान्वित स्कीम ली। किसी ने मंथली स्कीम, किसी ने एफडी कराई, व अन्य स्कीमें ली गयी, बचत योजनाओं का भरोसा दिलाकर खाते खुलवाए गए। एकमुश्त पैसा जमा किया गया, किस्तों में भी पैसा जमा किया गया।

जब खाताधारक मैच्युरिटी के समय पर अपनी रकम निकालने या खाते की अवधि पूरी होने पर डाकघर पहुंचे तो पैसे देने में आनाकानी की, खाताधारकों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत डाक विभाग के अधिकारी से की, डाक विभाग के द्वारा जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट में कई प्रकार के घोटाले सामने आए।

डाकघर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

पासबुक निकली फर्जी

जिसमें एजेंट ने जो लोगों को पासबुक दी थी वह फर्जी थी, उसमें मुहर व हस्ताक्षर भी फर्जी थे। मामला प्रकाश में तब आया जब आकांक्षा चौरसिया ने डाक विभाग के अधिकारी से शिकायत की थी। माता-पिता के निधन के पश्चात भी उन्हें जीवित दिखाते हुए उनके खाते से रकम विदड्राल होती रही। इस पूरे मामले में डाक कर्मचारियों व एजेंट की मिलीभगत निकली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक एजेंट शेलेंद्र पांडे के साथ डाक घर के दोनों कर्मचारी शिवम सचान, राकेश कुमार मिश्रा शामिल थे। ये खाताधारकों की पहचान को यूजर आईडी का दुरूपयोग कर, सत्यापित करने और खातों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में शामिल थे।

कानपुर के बिठूर में सनसनी: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर कागज कारोबारी के बेटे की दर्दनाक मौत

डाक विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार 

संयुक्त बचत खाते से अलग-अलग निकासी की गई। कुल 7 लाख 13 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में दोनों की संलिप्तता सामने आई है। डाक विभाग ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था और एफआईआर करवाई थी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया, भदरस गांव के धीरेंद्र व अन्य लोगों ने घाटमपुर थाने में अपने साथ हो रहे फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। एजेंट व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर जानकारी जुटाई जा रही है।

कानपुर में छठ पूजा की दिखी अद्भुत छटा, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि; दीपों से जगमगाया घाट

एसआईटी कर रही जांच

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले में एजेंट शैलेंद्र पांडेय और उसकी बेटी अनुष्का पांडेय की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है, वहीं डाक विभाग ने भी अपनी अलग जांच टीम बनाई है। पुलिस का कहना है घोटाले का दायरा बढ़ सकता है, कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Kanpur

Published :  16 November 2026, 12:48 AM IST

Advertisement