जिस घर में जलने थे दीप, वहां पसरा मातम, छत ढहने से सास-बहू और नवजात की मौत

दीपावली की सुबह कानपुर के पनकी पड़ाव में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर सास, बहू और 20 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हुआ है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 8 November 2026, 4:26 PM IST
google-preferred

Kanpur: दीपावली के स्वागत के लिए घर में उत्साह का माहौल था। परिवार के लोग त्योहार को यादगार बनाने की तैयारियों में लगे थे। हर किसी के मन में खुशियों और अपनों के साथ जश्न मनाने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह हुए एक हादसे ने परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। जिस घर में कुछ देर पहले तक चहल-पहल थी, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है। दरअसल पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनकी पड़ाव में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई जिसमें सास, बहू समेत 20 दिन के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

खुशियां बदली मातम में

दीपावली की खुशियों के बीच कानपुर की सुबह एक परिवार के लिए दर्दनाक खबर लेकर सामने आई है। परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव में रविवार सुबह एक मकान की कच्ची छत अचानक ढह गई। हादसे के वक्त कमरे में मौजूद सास, बहू और महज 20 दिन का नवजात मलबे की चपेट में आ गए। तीनों की जान चली गई, घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

kanpur

घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया(img: Dynamite news)

एक ही कमरे में थे चार सदस्य 

जानकारी के मुताबिक, पनकी पड़ाव निवासी अवधेश शुक्ला अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी विनोदिनी, बेटा हर्ष, बहू अंशिका और 20 दिन का पोता आरव था। रविवार सुबह करीब साढ़े 8-9 बजे के आसपास परिवार के लोग मकान में मौजूद थे। घर के चार सदस्य एक ही कमरे में थे, वहीं बताया जा रहा अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान घर के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान के दो कमरे कच्चे थे। हादसे के समय कमरे में मौजूद मां विनोदिनी, बहू अंशिका और 20 दिन का मासूम आरव मलबे के नीचे दब गए।

दिल्ली में फिर से बर्बरता, शाहीन बाग में किशोरी को बंधक बनाकर किया प्रताड़ित

छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सास, बहू और नवजात को मृत घोषित कर दिया। बेटे को भी हल्की चोट की बात बताई जा रही है जिसका उपचार जारी है। दीपावली के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी पूर्वी एस. एम कासिम आबिदी के मुताबिक, शुरुआती जांच में कच्ची छत पर पानी जमा होने की बात सामने आई है। आशंका है कि पानी के रिसाव के चलते छत कमजोर हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Kanpur

Published :  8 November 2026, 4:26 PM IST

Advertisement