हिंदी
डाकघर में फर्जी पासबुक का खेल
Kanpur: कानपुर के घाटमपुर स्थित उपडाकघर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल खाताधारक जब पॉलिसी की अवधि पूरे होने पर डाकघर पहुंचे तो आरोप है स्टॉफ ने पासबुक को फर्जी बता दिया और कहा ये खाली है। जिसके बाद एक नहीं बल्कि कई खाताधारकों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। वहीं इस मामले में आलाधिकारियों ने जांच शुरू की थी, जिसमें डाक विभाग ने दो को सस्पेंड कर दिया है, एजेंट व उसकी पुत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।
घाटमपुर तहसील स्थित उप डाकघर के खाताधारकों ने बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल उनका आरोप है कि डाकघर के काउंटर पर सालों से नकदी जमा करते आ रहे, किसी ने एफडी करवाई, पैसे जमा किये, यही नहीं विभागीय मुहर कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाली पासबुक भी दी गई।
आरोप है अवधि पूरा होने के बाद पैसा लेने पहुंचे तो डाक विभाग का स्टॉफ उन पासबुकों को फर्जी बता रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि यहां एजेंट शेलेंद्र पांडे उसने डाकघर में खाते व पॉलिसी व एफडी करवाई थी, और स्टॉफ की मौजूदगी में मुहर वाली पासबुक दी।
कानपुर के पोस्ट ऑफिस में कथित फर्जीवाड़ा
भदरस निवासी अवधेश कुमार शुक्ला और उनकी पत्नी शिवकांति का आरोप है कि उन्होंने साल 2022 और 2023 में पांच-पांच लाख रुपये की एफडी कराई थी। आज कह रहे इसमें रकम नहीं है खाली है मुहर लगी पासबुक फर्जी है, वहीं एक के बाद एक खाताधारकों ने भी बड़े आरोप लगाए। किसी ने 30 लाख तो किसी ने 40 लाख रुपये जमा कराने की बात कही है। अन्य ग्रामीणों ने भी लाखों रुपये जमा करने का दावा किया है। जिसके बाद से खाताधारक परेशान हैं। कथित धोखाधड़ी के आरोप के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
खाताधारकों का आरोप है कि शैलेंद्र पांडेय नाम का शख्स कई वर्षों से क्षेत्र में डाक एजेंट के रूप में काम कर रहा था। लोग उसी के माध्यम से खाते खुलवाते, एफडी की पॉलिसी कराते और रकम जमा कराते थे, जिसकी मुहर वाली रसीद भी मिलती थी, आरोप है कि यह पूरा काम डाकघर स्टॉफ की मौजूदगी में होता था। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी। ग्राहकों ने इस मामले में तहरीर दी थी।
डीसीपी दक्षिण दीपन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि घाटमपुर अंतर्गत उप डाकघर में फर्जी पासबुक व मुहर के माध्यम से ग्राहकों की जमा धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया है। ग्राहकों का आरोप है पॉलिसी की अवधि पूरी होने के बाद पैसा निकालने ग्राहक डाकघर गए थे, वहां स्टॉफ का कहना है कि ऐसी स्कीम डाकघर में दर्ज नहीं है, जो उन्हें रसीद व पासबुक दी गयी उसमें फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बने हैं।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एजेंट शैलेन्द्र पांडेय और उसकी पुत्री अनुष्का पांडेय द्वारा बड़े पैमाने पर ग्राहकों को डाकघर लाकर पॉलिसी कराई जाती थी, और उनसे धनराशि ले ली गयी, आरोप है एजेंट ने पैसा डाकघर में जमा नहीं किया, और फर्जी मुहर लगाकर रसीद पकड़ा दी जाती थी।
पॉलिसी की अवधि पूरी होने के बाद जब ये डाकघर पहुंचे तो पता चला कि ऐसी कोई पासबुक यहां से जारी नहीं हुई, इस आधार पर डाक विभाग के अधिकारी जांच कर रहे थे, जिसमें दो कर्मचारियों शिवम सचान और राकेश कुमार मिश्रा को दोषी पाए जाने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया है, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
वही ग्राहकों द्वारा तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर एजेंट शेलेंद्र पांडे व पुत्री अनुष्का व डाकघर के स्टाफ जिनकी मिलीभगत के चलते ऐसा हुआ उनके विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना एवं गबन के संबंध में एफआईआर की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
Location : Kanpur
Published : 15 November 2026, 1:18 AM IST