मैच्योरिटी पर पैसे मांगने पहुंचे तो उड़ गए होश, डाकघर ने पासबुक को बताया फर्जी, दो सस्पेंड
जिस पासबुक को देखकर खाताधारक सालों तक अपनी जमा पूंजी सुरक्षित होने का भरोसा करते रहे, मैच्योरिटी का समय आया तो उसी पासबुक को फर्जी बता दिया गया! कानपुर के घाटमपुर स्थित उपडाकघर में सामने आए इस मामले ने कई खाताधारकों को हैरान कर दिया है।