Jharkhand: रांची-पटना हाई-वे पर मौत का मंजर, भीषण हादसे में13 लोगों की मौत

झारखंड के रामगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रांची-पटना हाई-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बताये जा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 November 2026, 6:03 AM IST
google-preferred

 Ranchi: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-33 पर पैंकी इलाके हुए इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।

ताजा जानकारी के अनुसार ये लोग बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के थे और रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल एक शख्स का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location :  Ranchi

Published :  29 November 2026, 6:03 AM IST

Advertisement