रायबरेली में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर या अस्पताल में मौत हो गई, जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के बाद पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 November 2026, 11:40 PM IST
google-preferred

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीनों युवक बहाई गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बहाई गांव के पास दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी लालगंज के डॉक्टर सत्यजीत सिंह ने भी दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, तीसरे घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार कराया जा रहा है।

Chhath Puja 2026: रायबरेली में सई नदी घाटों पर तैयारियां तेज, चेयरमैन और ईओ ने राजघाट का लिया जायजा

आधार कार्ड से एक मृतक की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई है। उसकी पहचान लक्ष्मी नारायण पुत्र रामनाथ निवासी हरदासी खेड़ा, दुबेपुर, थाना भगवंत नगर, जिला उन्नाव के रूप में की गई है। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

दूसरे मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी गई है।

रायबरेली में धान का पैरा रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सड़क पर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन लोग घायल

पुलिस का बयान 

इस संबंध में लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज कराया जा रहा है। दूसरे मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Location :  Raebareli

Published :  15 November 2026, 11:38 PM IST

Advertisement