Maharajganj News: जन्मदिन मनाने निकले थे 4 युवक, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता! डंपर की चपेट में आकर चारों की दर्दनाक मौत
महराजगंज के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार चार युवक जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे, तभी डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।