तेज रफ्तार में ट्रैक्टर अचानक पलटा, मिर्जापुर में नाबालिग की मौत, चालक घायल
मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजन शव लेकर चले गए, जबकि घायल को उसके परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए।