Pratapgarh: पंखा बंद करने गई थी महिमा, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि दो बेटियां रह गईं मां के बिना

प्रतापगढ़ के अनेहरा गांव में पंखा बंद करने पहुंची 28 वर्षीय महिमा करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। महिमा के निधन से परिवार में मातम छा गया। उनकी नौ और पांच वर्षीय बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 September 2026, 11:07 AM IST
google-preferred

Pratapgarh: प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अनेहरा गांव में करंट लगने से 28 वर्षीय विवाहिता महिमा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिमा की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं, मां को खोने के बाद उनकी दोनों मासूम बेटियां भी बेसुध हैं।

पंखा बंद करने पहुंची थीं महिमा

जानकारी के अनुसार अनेहरा निवासी शिव कुमार शुक्ला की पत्नी महिमा कमरे में गई थीं। कमरे में फर्राटा पंखा चल रहा था। बताया गया कि महिमा पंखा बंद करने के लिए उसके पास पहुंचीं। इसी दौरान अचानक पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं।

महिमा के करंट की चपेट में आते ही परिवार के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक महिमा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

अचानक उजड़ गया परिवार

महिमा की मौत की खबर से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ ही पल में परिवार ने अपना एक अहम सदस्य खो दिया। ग्रामीण भी इस घटना से दुखी हैं और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी पर किशोरी जी को चढ़ाये ये 16 श्रृंगार, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी और कान्हा का प्रेम

दो मासूम बेटियों ने खोई मां

महिमा की नौ वर्षीय बेटी रिद्धी और पांच वर्षीय बेटी श्री मां की मौत से बेहद दुखी हैं। दोनों बच्चियां बार-बार परिजनों से लिपटकर रो रही थीं। उन्हें देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के सदस्य दोनों मासूम बेटियों को संभालने की कोशिश करते रहे।

अंतिम संस्कार के बाद गांव में मातम

परिजनों के अनुसार महिमा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया। हादसे के बाद अनेहरा गांव में भी शोक का माहौल है। एक छोटी-सी घरेलू घटना ने परिवार की जिंदगी बदल दी और दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Location :  Pratapgarh

Published :  19 September 2026, 11:07 AM IST

Advertisement