Diwali Office Outfit: साड़ी-सूट छोड़िए, ऑफिस की दिवाली पूजा में इन पांच आउटफिट्स से बनिए सबसे अलग और स्टाइलिश

ऑफिस की दिवाली पूजा में साड़ी और सूट से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं? अनारकली गाउन, धोती पैंट, शरारा और एथनिक को-ऑर्ड सेट जैसे 5 स्टाइलिश आउटफिट्स से पाएं खूबसूरत फेस्टिव लुक।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 3 November 2026, 3:31 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"दिवाली के मौके पर ऑफिस में पूजा और छोटी-छोटी सेलिब्रेशन का माहौल रहता है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ थोड़ा अलग और स्टाइलिश भी दिखे। अगर आप हर साल साड़ी या सूट पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। ऐसे कई आउटफिट हैं, जो आपको एथनिक लुक देने के साथ ऑफिस के लिए भी आरामदायक रहेंगे। (Img- Pinterest)
2 / 6 \"Zoom\"अगर आप दिवाली पूजा में रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो अनारकली गाउन पहन सकती हैं। फ्लोर लेंथ या एंकल लेंथ अनारकली गाउन ऑफिस पूजा के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके साथ हल्की एंब्रॉयडरी, झुमके और मैचिंग जूती पहनें। पेस्टल, मरून, रानी पिंक या एमराल्ड ग्रीन जैसे रंग त्योहार के मौके पर आकर्षक लगेंगे। (Img- Pinterest)
3 / 6 \"Zoom\"इस दिवाली कुछ इंडो-वेस्टर्न पहनना चाहती हैं, तो धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती ट्राई करें। यह आउटफिट पारंपरिक अंदाज के साथ मॉडर्न टच भी देता है। कुर्ती पर हल्का गोटा या मिरर वर्क हो, तो लुक और निखर सकता है। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और जूतियां पहनकर अपने स्टाइल को पूरा करें। (Img- Pinterest)
4 / 6 \"Zoom\"साड़ी और सूट से हटकर कुछ पहनने का मन है, तो शरारा सेट आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें घेरदार पैंट के साथ छोटी कुर्ती या पेपलम टॉप पहन सकती हैं। हल्की कढ़ाई या सीक्विन वर्क वाला शरारा दिवाली पूजा के लिए खूबसूरत लगेगा। इसके साथ चांदबाली, छोटी बिंदी और आरामदायक फुटवियर पहनें। (Img- Pinterest)
5 / 6 \"Zoom\"ऑफिस में पूजा के दौरान आराम और स्टाइल दोनों चाहिए, तो एथनिक को-ऑर्ड सेट चुन सकती हैं। इसमें मैचिंग टॉप और पैंट या स्कर्ट का कॉम्बिनेशन मिलता है। सिल्क, कॉटन सिल्क या ब्रोकेड फैब्रिक में बने को-ऑर्ड सेट फेस्टिव लुक देते हैं। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और हल्की हील्स पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। (Img- Pinterest)
6 / 6 \"Zoom\"अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो एथनिक पैंट के साथ लॉन्ग जैकेट ट्राई करें। इसके अंदर प्लेन टॉप या स्लीवलेस कुर्ती पहन सकती हैं। जैकेट पर कढ़ाई, गोटा या बारीक मिरर वर्क आपके आउटफिट को फेस्टिव टच देगा। इसके साथ छोटे झुमके, ब्रेसलेट और मोजड़ी पहनें। यह लुक ऑफिस पूजा के लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प बन सकता है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 3:31 PM IST

Advertisement