रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, दर्जनों वाहनों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल
देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं जिला अस्पताल के मो डॉक्टर आतिफ ने बताया कि इस सड़क हादसे में मृत एक व्यक्ति को पुलिस लेकर आई थी जिसे मोर्चरी में रखा गया है।