रायबरेली में रफ्तार का कहर: दुकान पर बैठे दो लोगों को कार ने रौंदा, एक की मौत

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Raebareli: बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम रफ्तार ने ऐसा कहर ढाया कि एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दीखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे दुकान पर मौजूद दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। एक की मौके पर ही हालत बेहद गंभीर हो गई, जबकि दूसरा खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा।

Raebareli Road Accident: रायबरेली में तेज रफ्तार कर कहर, तीन की मौत; जानिये पूरा मामला

दुकान पर बैठे थे

जानकारी के मुताबिक बल्दीखेड़ा निवासी रामफल अपनी परचून और पंचर की दुकान पर अकबरपुर, कानपुर निवासी गिरिजेश कुमार की साइकिल का पंचर बना रहे थे। तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे दुकान की तरफ आ घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोकी कार

हादसे के पीछे चल रहे एक अन्य कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी वाहन की लोकेशन पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर टोल प्लाजा पर कार को रोक लिया। हालांकि चालक कार छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रायबरेली में बड़ा सियासी धमाका, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से गरमाई प्रदेश की राजनीति

अस्पताल में मौत

घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गिरिजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। रामफल की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

गिरिजेश फेरी लगाकर गुब्बारे बेचते थे और किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता और उनके दो जुड़वा बेटे राम-श्याम और एक साल की बेटी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई

थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 27 February 2026, 5:39 AM IST

Advertisement
Advertisement