रायबरेली: युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए गए वार से इलाके में सनसनी
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में खुरहटी गांव के पास युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप मौर्य पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और समर्थकों में भारी रोष है।