होली और ईद से पहले कुशीनगर में हाई अलर्ट, मंडलायुक्त-डीआईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जानिये क्या बनी रणनीति?
कुशीनगर में होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश दिए। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी, अवैध शराब पर कार्रवाई, कंट्रोल रूम स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश जारी किए गए।