हिंदी
होली से ठीक 1 दिन पहले खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरकर रविवार शाम फ्लैग मार्च करते हुए होली दहन स्थलों का निरीक्षण किया।
अलर्ट मोड़ पर आई नजर
आपको बता दे की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से साइबर सेल पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नजर बनाए हुए हैं सभी होली दहन स्थलों पर आज से ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है ताकि कोई भी खुरपति खुराफात ना कर सके इसलिए जनपद की पुलिस इस बार होली को सुख शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती।
जिसकी जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए जैसा कि आप जानते हैं। परसों होली का पर्व है। इस प्रदर्शीय से आज का फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसमें हमारे एसपी सिटी , सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट तथा सभी कोतवाल और पुलिस का दलबल के साथ किया जा रहा है। बाकी लगभग तीन से चार किलोमीटर का यह हमने पैदल मार्च किया है। और जो जो स्थान जहां पर होलिका रखी हुई है। होलिका दहन में ड्यूटी लगाई गई है।
आसमान से समुद्र तक वार, इन 23 हाईटेक हथियारों के दम पर ईरान पर चढ़ा अमेरिका
Muzaffarnagar: होली से ठीक 1 दिन पहले खुद एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरकर रविवार शाम फ्लैग मार्च करते हुए होली दहन स्थलों का निरीक्षण किया।#UPNews #Muzaffarnagar pic.twitter.com/6orHPZjA8W
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 2, 2026
देखिए उनका जो उनका आव्हान था। उसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर दिया गया है। कोई ऐसा इशू नहीं है। और यह हमारा प्राथमिकता है। होली को देखते हुए और सबको प्रेम सद्भाव से संपन्न कराने की साथ ही साथ जो सभी धर्म गुरु हैं। उनसे संवाद स्थापित करके। जो है संपूर्ण जो मुजफ्फरनगर हमारा देश है। हमारे देश जैसा कोई देश नहीं है। इसमें जिस तरह से शांति व्यवस्था रहती है। कानून व्यवस्था रहती है। कहीं पर भी नहीं रहती है। तो मैं आपके माध्यम से पुनः अपील करना चाहूंगा। की शांति व्यवस्था बनाए रखने में कानून का सहयोग करें। तथा भारत विश्व के देश का सरताज है। उसकी आन बान शान को बनाए रखने में हमारा सहयोग करें।