फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका और विजय की शादी का रॉयल लुक हुआ वायरल, यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीरें सामने आईं। तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से हुई शादी में दोनों का रॉयल ब्राइड-ग्रूम लुक वायरल है। रश्मिका ने पति विजय के लिए भावुक पोस्ट शेयर की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 February 2026, 7:50 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा बन चुके हैं। दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब जिस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वह भी सामने आ गया है। कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (Img- Instagram)
2 / 7 \"Zoom\"रश्मिका और विजय की शादी पहले पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार भी समारोह आयोजित किया गया। दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देते हुए यह शादी बेहद खास अंदाज में संपन्न हुई। (Img- Instagram)
3 / 7 \"Zoom\"शादी की पहली तस्वीरों में रश्मिका और विजय बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्डन जूलरी कैरी की। उनका लुक किसी महारानी से कम नहीं लग रहा था। वहीं विजय ने सफेद धोती के साथ लाल शॉल ओढ़ा, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी। गोल्डन जूलरी के साथ उनका लुक भी बेहद शाही दिखा। (Img- Instagram)
4 / 7 \"Zoom\"तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका ने अपने पति के लिए लंबा और भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए ‘मेरे पति’ श्री विजय देवरकोंडा से! वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, जिसने मुझे हर दिन बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।” (Img- Instagram)
5 / 7 \"Zoom\"रश्मिका ने आगे लिखा कि विजय ने उन्हें बेफिक्र होकर जीना सिखाया और हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने प्यार से विजय को ‘विज्जू’ कहकर संबोधित किया और कहा कि अब उनके जीवन की हर उपलब्धि और खुशी का मतलब और भी गहरा हो गया है। उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पर खुशी जताई। (Img- Instagram)
6 / 7 \"Zoom\"वहीं विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें साझा कीं और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि वह रश्मिका के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया है।” उनका यह बयान फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। (Img- Instagram)
7 / 7 \"Zoom\"कपल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों को इस रॉयल जोड़ी का लुक बेहद पसंद आ रहा है। तेलुगु और कोडवा परंपराओं के संगम से सजी यह शादी साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में शामिल हो गई है। (Img- Instagram)

Location : 
  • Udaipur

Published : 
  • 26 February 2026, 7:50 PM IST

Advertisement
Advertisement