इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइलों से हमला, ईरान के IRGC ने और क्या दावे किये…

ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर मिसाइलों से हमला किया गया है। इसके साथ ही इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर भी हमला किया गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 March 2026, 4:37 PM IST
google-preferred

Tehran: इजरायल और अमेरिका के हमलों की जवाबी कार्रवाई में ईरान भी पीछे नहीं है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जबर्दस्त हमले किये जाने के दावे हो रहे हैं। इस बीच ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला करने का दावा किया है।

इसके साथ ही इजरायल के एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस पर मिसाइलों से हमला किया गया है। IRGC ने दावा किया कि 'ऑपरेशन ट्रुथ प्रॉमिस 4' के तहत इजरायली पीएम और एयरफोर्स कमांडर के ऑफिस को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है।

ईरान में रेडिएशन का खतरा, खाली कराए जा सकते हैं कई शहर, IAEA ने दी ये गंभीर चेतावनी…

अमेरिकी दूतावास पर साधा निशाना

इससे पहले ईरान यह भी दावा कर चुका है कि कि उसने 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। सोमवार को ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान को दुर्घटनाग्रस्त किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान को गिरते हुए और हवा में ही पायलट को इजेक्ट करते देखा जा सकता है। ईरान कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर भी मिसाइलें दागने का दावा किया है।

THAAD

मिसाइलों से हमला (Img Source: Google)

ईरान का जोरदार पलटवार

इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, तो ईरान ने भी जोरदार पलटवार किये। इससे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया। इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है, तो ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है।

US‑Israel Joint Strike: युद्ध का नया दौर शुरू, ईरान का कोर्नाक नौसैनिक बेस धू-धू कर जला; अब क्या होगा आगे?

ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं। ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है।

ईरान ने तो यहां तक दावा किया है कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों के जरिये अमेरिका के उस यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाने पर लिया है जिसे अमेरिका किसी किले से कम नहीं माना जाता है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को नकार दिया है। जब ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई जिंदा थे, तो वे भी कई बार इस एयर क्राफ्ट कैरियर को डुबोने की धमकियां दे चुके थे।

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 2 March 2026, 4:37 PM IST

Advertisement
Advertisement