ईरान में रेडिएशन का खतरा, खाली कराए जा सकते हैं कई शहर, IAEA ने दी ये गंभीर चेतावनी…

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने चेतावनी दी है कि ईरान में परमाणु प्लांट पर हुआ हमला काफी नुकसानदायक है। रेडिएशन के चलते ईरान के कई शहरों को खाली कराना पड़ सकता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 March 2026, 4:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: ईरान पर अमेरिका और इसरायल के सैन्य हमलों के चलते ईरान को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई सहित कई आम लोगों को जानें गंवानी पड़ी हैं। एक स्कूल पर हुए इजरायली हमले में दर्जनों मासूम बच्चियां मारी गई।

अब ईरान के लिए एक बड़ा खतरा यह है कि देश के कुछ शहरों में रेडिएशन फैल सकता है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency-IAEA) ने चेतावनी दी है कि ईरान के परमाणु प्लांट पर हुए हमले से रेडिएशन फैल सकता है। लिहाजा कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है।

ईरान ने माना परमाणु प्लांट पर हमला हुआ

ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान ने कहा है कि इस जंग में अब तक उसके 555 लोग मारे गए हैं। ईरान ने ये भी माना है कि अमेरिका और इजरायल ने उसके परमाणु प्लांट पर हमला किया है।

युद्ध के बीच ईरान ने एक बहुत बड़ा दावा किया है। ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है। IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया।

Iran Israel War: यूएस-इजरायल के साथ युद्ध में कूदे ये देश, जंग के बढ़ने के आसार

नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुआ हमला

ईरानी राजदूत से जब पूछा गया कि ईरान में किस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ है, तो उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने नतान्ज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया है।

ईरान के खिलाफ यूएस और इजरायली मिलिट्री हमले जारी रहने के बीच वियना में इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है। IAEA ने इस हमले में रेडिएशन की चेतावनी दी है और कहा है कि कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है।

US‑Israel Joint Strike: युद्ध का नया दौर शुरू, ईरान का कोर्नाक नौसैनिक बेस धू-धू कर जला; अब क्या होगा आगे?

रेडिएशन के खतरे

जानकारों के अनुसार परमाणु रेडिएशन तत्काल मृत्यु का कारण बनता है। जो बच जाएं उन्हें थायरॉयड कैंसरऔर आनुवंशिक विकृतियों जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकि यह मिट्टी-पानी और खाद्य श्रृंखला को दशकों तक दूषित कर सकता है। यह विकिरण पर्यावरण के साथ-साथ मानव अस्तित्व के लिए विनाशकारी है, जो दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं और प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण बनता है।

 

Location : 
  • Tehran

Published : 
  • 2 March 2026, 4:04 PM IST

Advertisement
Advertisement